Prabhat Chingari
उत्तराखंड

यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला आई चपेट में, हालत गंभीर।

जनपद उत्तरकाशी के बडकोट तहसील अन्तर्गत बंचाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया जिसके बाद एक महिला को देहरादून रैफर कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर जाकर घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि पूनम पत्नी संजय सिंह और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक से तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से उक्त दोनों महिलाएं इसकी चपेट के आ गयी।सूचना मिलते ही दोनों घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर घायल महिलाओं का हालचाल पूछा और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंगद राणा ने श्रीमती पूनम खतरे से बाहर बताया है, जबकि उनकी माता श्रीमती टीकम देई का प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर किया गया है।

Related posts

गौचर केंद्रीय विद्यालय को 26 साल बाद अपना भवन मिलने की जगी उम्मीद

prabhatchingari

विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह पर दून पुलिस का शिकंजा दंपति व दो पुत्रों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…

cradmin

देवव्रत गोस्वामी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

prabhatchingari

चमोली तहसील प्रशासन की टीम ने प्रभावित सैकोट, मैठाणा, नन्दानगर-नन्दप्रयाग सड़क और गोपेश्वर के लीसा फैक्ट्री बैंड का स्थलीय निरीक्षण किया*

cradmin

बदरीनाथ धाम मंदिर में फोटो खींचना व वीडियो बनाना प्रतिबंधित ,उल्लंघन करने पर ₹5000 का जुर्माना

prabhatchingari

Leave a Comment