Prabhat Chingari
व्यापार

औद्योगिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 लोगों को औद्योगिक पुरोधा सम्मान से नवाजा गया

देहरादून-राज्य में औद्योगिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 लोगों को औद्योगिक पुरोधा सम्मान से नवाजा गया। राजभवन देहरादून में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शॉल ओढ़ाकर सबको प्रशस्ति पत्र भेंट किए। उद्यमियों के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत, पूर्व उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल और पूर्व पीसीएस हरबीर सिंह को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वही इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं विकास में उद्योगों का अहम योगदान है। प्रदेश के उद्यमियों ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने परिश्रम और दृढ़ निश्चय से अपने उद्यम को प्रतिस्थापित किया है। यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने आगे कहा कि उद्यमियों की कड़ी मेहनत की बदौलत उत्तराखंड ने फार्मा, ऑटो पार्ट्स, सोलर और हर्बल के निर्माण क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Related posts

केंद्रीय भंडारण का उत्तराखंड सचिवालय में खुला आउटलेट, बाजार दर से 35% सस्ते में मिलेगा ब्रांडेड सामान

prabhatchingari

सैनी इंडिया ने सांघवी मूवर्स लिमिटेड को भारत की सबसे बड़ी क्रॉलर क्रेन्स में से एक, SCC7500A की 8 यूनिट्स डिलीवर की

prabhatchingari

युवा सपनों की तासीर बदल रही देवभूमि उद्यमिता योजना

cradmin

जी-शॉक (G-SHOCK) ने देहरादून में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर किया लॉन्च

prabhatchingari

कॉफी बनाने की प्रशिक्षण देकर रचित नागलिया दे रहे हैं उत्तराखंड के सैकड़ो युवाओं को रोजगार।

prabhatchingari

IN-SPACe को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा (दोहरी श्रेणी) अर्थात पुरस्कार देने वाली संस्था और मूल्यांकन करने वाली संस्था के रूप में मान्यता दी गई

prabhatchingari

Leave a Comment