Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

मोबाइल टावर के पार्ट्स चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

देहरादून ,:-ऐसा देखने को मिलता है कि यदि आपके मोबाइल नेटवर्क में कोई समस्या आती है तो मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को अपनी समस्या बताई जाती है , लेकिन एक शख्स प्रेमनगर थाने में जब तहरीर लेकर एक शक्श पहुंचा तो पुलिस भी अचरज में आ गई , शक्श की शिकायत थी कि उसकी मोबाइल सर्विस बंद हो गई है और मामले की तफ्तीश की मांग लेकर शक्श पुलिस के पास पहुंचा था।जब मामले की तफ्तीश पुलिस ने की तो पता चला मामला नेटवर्क का नही बल्कि चोरी का है , कुछ अज्ञात लोगों ने उस क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर से मोबाइल सर्विस प्रदान करने वाली डिवाइस BDS जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है उसे चुरा लिया गया था ।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा , यूपी के कई जनपदों पर दबिश दी गई , जिसके बाद यूपी के एक सक्रिय गैंग के 4 सदस्यों को चोरी किए गए उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।जब पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो पता चला यह चारों शक्श AERO INFRATECH कंपनी में काम करते हैं जो मोबाइल टावरों की मेंटेनेंस का काम करती है । यह सभी अभियुक्त मेंटेनेंस के नाम पर टावर तक पहुंच जाते हैं और वहां से BTS और RRU को आसानी से निकल लेते हैं , जब तक कंपनी को इसके बारे में पता चलता है तब तक यह चारों घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं , अब तक इन सभी लोगों ने लगभग 25 लाख के आसपास का सामान चुराया है । वहीं बता दें कि इस चोरी का मास्टरमाइंड AERO INFRATECH कंपनी का ही सुपरवाइजर है जो 2013 से कंपनी में काम कर रहा था ।

 

Related posts

बीकेटीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कार्यभार किया ग्रहण …

prabhatchingari

उत्तराखंड के हर नगर निकाय फेरी-ठेली वालों को उपलब्ध कराएंगे पहचान पत्र

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में छात्रों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

cradmin

कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो देश के युवाओं का भविष्य होगा उज्जवल : करन माहरा

prabhatchingari

लोक कल्याण के लिए सदैव तत्पर है ज्योतिर्मठ

prabhatchingari

दिव्यांगो का भी हो समुचित विकास, हरेंद्र सिंह चौहान

prabhatchingari

Leave a Comment