बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस प्रेसवार्ता में कमेटी के अध्यक्ष संतोख नागपाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार 76 व दशहरे मेले का आयोजन 24 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शिरकत करेंगे वहीं दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष संतोख नागपाल का कहना है कि बुराई पर अच्छाई की विजय होने को लेकर दशहरा महोत्सव मनाया जाता है पिछले 75 वर्षों से बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी मनाती आ रही है इस बार का कार्यक्रम बहुत ही भव्य होने जा रहा है
इस बार का सबसे ऊंचा रावण हमारे देहरादून का है जिसकी लंबाई 131 फीट है और यह रावण का पुतला इस बार इतिहास रचेगा और हर बार की तरह इस बार भी एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और यह गाजे-बाजे बाजे के साथ इसमें बाहर के बैंड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
