चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आकाशवाणी नई दिल्ली की ओर से देश के प्रथम गांव माणा में 14 सितंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेरी माटी मेरा देश के तहत यह कार्यक्रम होना है। प्रसार भारती के कार्यक्रम प्रमुख एमएस रावत ने माणा गांव की जनता को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
आकाशवाणी दिल्ली की ओर से जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेरी माटी मेरा देश अभियान का जश्न मनाने के लिए माणा गांव के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रसार भारती के कार्यक्रम प्रमुख एमएस रावत की ओर से गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा को भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि आकाशवाणी की तरफ से इस तरह का पहला कार्यक्रम हो रहा है।
बदरीनाथ धाम से तीन किमी आगे देश के अंतिम गांव से प्रथम गांव बने माणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 में माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री कई मौकों पर माणा की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और भौगौलिक स्थिति का जिक्र करते आए हैं।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
