Prabhat Chingari
राजनीती

सशक्तिकरण को लेकर मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर सशक्तिकरण को लेकर मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी मेरा बूथ सबसे मजबूत एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी एवं मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण बैठको का का वृत्त लिया गया बैठक में चर्चा की साथ ही अजेय जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक बूथ एवं उसकी कार्यकारिणी बहुत महत्वपूर्ण होती है साथ ही हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति बूथ की संरचनाओं और उसके कार्यकारिणी एवं कार्यों की चर्चा भी की गई। संगठन में बूथ के कार्यकर्ता एवं पन्ना प्रमुख पन्ना समिति की बहुत बड़ी भूमिका रहती है इसके लिए हमें सभी पन्ना प्रमुखों को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ना है हम सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है कि हम जल्द से जल्द समय पर सभी पन्ना प्रमुखों को भारतीय जनता पार्टी के सरल ऐप से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के कार्य को गति प्रदान करने का काम करेंगे।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक में महामंत्री संगठन अजय कुमार जी का स्वागत अभिनंदन किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि संगठन के द्वारा जितने भी हम लोगों को कार्य दिए जा रहे हैं वह हम समय पर हम तेजी से कार्य को पूर्ण करें ताकि आने वाले समय में चुनाव के दौरान मेरा बूथ सबसे मजबूत मंत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएंगे और एक बड़ी जीत हासिल करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल रविंद्र कटारिया पूनम नौटियाल सौरभ थपलियाल सचिन गुप्ता सुनील शर्मा संदीप मुखर्जी संतोष सेमवाल राजेश कंबोज आशीष शर्मा राजेश बडोनी राहुल लारा पंकज शर्मा अजय शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी का किया विस्तार

cradmin

मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत के बाद देश भर में जश्न, उत्तराखंड में भी मचा धमाल,

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जनपद में किया 1168 करोड़ रूपये की लागत के 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

prabhatchingari

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर जस्टिस रितु बाहरी को दी बधाई*

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशूल्क वितरण

prabhatchingari

सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में सकारात्मक योगदान करेगा विपक्ष: मुख्यमंत्री

prabhatchingari

Leave a Comment