Prabhat Chingari
उत्तराखंड

लखवाड़ बांध से प्रभावित जौनपुर व जौनसार के युवाओं द्वारा बैठक आहूत की गई*

टिहरी गढ़वाल/नैनबाग (शिवांश कुंवर)यमुना नदी में बनने जा रहा 350 मेगा वाट लखवाड बहुद्देशीय बांध जलविधुत परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के समस्त बेरोजगार युवाओं लखवाड-व्यासी युवा श्रम संविदा सहकारी द्वारा आज स्थान यमुना पुल नैनबाग पर बैठक की गई है समिति/ के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई है । जिसमें क्षेत्र के प्रभावित बेरोजगार युवाओं को यूजेवीएन लि. तथा कार्यदायी संस्था- एल.एन.टी. में स्थाई, अस्थाई, कुशल व अर्द्धकुशल शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर रोजगार मुहैया करवाने तथा भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ करवाने पर चर्चा की गई है और व्यासी परियोजना में जो बैकलॉग के रिक्त पद जल्द से जल्द भरने के लिए चर्चा की गई है।

कुणा और रनोगी गांव को विस्थापन कराने हेतु चर्चा की गई है। कार्यदायी संस्था एल एन टी द्वारा बांध से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया कराने हेतु चर्चा की गई है।
बैठक में उपस्थित संदीप तोमर मयंक बिजल्वाण, प्रवीण रावत विनय प्रताप,सचिन रावत,नरेंद्र पंवार, शुभम नौटियाल, सचिन चौहान, रोबिन सजवान,प्रीतम रावत, रमल रावत,सचिन बिजलवान,पिंटू बिजलवान, राहुल नौटियाल,जयवीर तोमर, अजय दत्त,अजय तोमर,संदीप चौहान,सुरेश रावत,दीपक,मनीष रावत संजय रावत,सचिन तोमर अजय तोमर,राहुल,सुशील दयाल अन्य सैकड़ों बेरोजगार युवा उपस्थित थे।

 

Related posts

श्रीनगर में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंकः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

मतदाताओं की सुविधा के लिये सभी बूथ आकर्षक व मॉडल बनाए जाएंगे……

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट

cradmin

उत्तराखंड को मिला 38वीं नेशनल चैम्पियनशिप की मेजबानी का गौरव

cradmin

सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर जिला प्रशासन की रेड 

cradmin

संघ और संत समाज की मौजूदगी में हरिद्वार में हिंदू सम्मेलन

cradmin

Leave a Comment