Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चम्बा मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान

टिहरी कण्ट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि टिहरी चम्बा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटना में एक आई10 कार (UP25BF1140) जिसमें 04 लोग सवार थे, चम्बा से धनोल्टी मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। वाहन सवार 04 लोगों में से 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 03 घायल अवस्था में थे।

SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में लगभग 200 मीटर नीचे रोप द्वारा खाई में उतरकर कार तक पहुँच बनायी व तीनों घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया व मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*घायल व्यक्तियों का नाम :-*
1. श्री बृज किशोर, 32 वर्ष
2. श्री अनिल मिश्रा, 28 वर्ष
3. श्री विकास बिष्ट, 27 वर्ष

*मृतक व्यक्ति का नाम :-* तुषार पांडे 35 वर्ष

Related posts

विधानसभा सत्र का दूसरा दिन , धरना देकर विपक्ष ने की सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टिट्यूट में संगीत, नृत्य और ‘तुलाज़ गॉट टैलेंट’ के साथ फ्रेशर्स का स्वागत

cradmin

चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तराखंड: राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

prabhatchingari

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

cradmin

अंडर 19 बालक एवम् बालिका वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने जीतीं ट्राफियां

cradmin

एसएसपी दून की दो टूक – धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

cradmin

Leave a Comment