Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

बमोथ गांव में रात्रि विश्राम के बाद आराध्य राजराजेश्वरी इन्द्रामति देवी ने बद्रीनाथ यात्रा के अगले पड़ाव के लिऐ किया प्रस्थान

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नागपुर पट्टी की आराध्य कुमेड़ा की राजराजेश्वरी इन्द्रामति देवी की बद्रीनाथ यात्रा के दौरान प्रथम पड़ाव बमोथ गांव में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को श्रृंगार सामग्री और भेंट आदि चढ़ावे के साथ अग्रिम पड़ाव कर्णप्रयाग कालेश्वर के लिऐ ग्रामवासियों द्वारा विदा कर दी गई।
सोमवार को देवी मां अपने मूल स्थान कुमेड़ा गांव से करछुना, सूगी, क्यार्को होते हुवे रात्रि विश्राम के लिऐ बमोथ गांव पहुंची थी। इस दौरान गांव की महिलाओं ने देवी मां के गांव में आगमन पर पुष्प वर्षा व मां के जयकारे के साथ भव्य स्वागत किया गया। तथा देवी मां की पूजा अर्चना में सामुहिक रूप से भाग लेते हुऐ क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिऐ मनौतियां मांगी गई। देवी मां व उसके वीरों ने अपने पाश्वो में अवतरित होकर नृत्य के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर देवी के पाश्व व वीर भगवती रावत, देवेंद्र रावत, सुमित कंडारी, सुदर्शन सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, धर्म सिंह रावत, बुद्धि सिंह नेगी, ईश्वर सिंह रावत, देवी की दासी संतोष कुमार आदि देवी मां के साथ बद्रीनाथ यात्रा पर निकले हैं।

Related posts

संस्कार भारती देहरादून और डॉ. उषा आरके करेंगे ‘राम चित्र कथा’ की मेजबानी

prabhatchingari

बीकेटीसी द्वारा सावन संक्रांति से विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक पूजा शुरू

cradmin

कोटी गांव में जन्मा नंदा राजजात यात्रा का पवित्र चौसिंग्या खाडू, गांव में उल्लास का माहौल

cradmin

इन 4 राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ और करियर में सफलता

prabhatchingari

विश्व धरोहर रम्माण के भव्य आयोजन हेतु प्रशासन ने की तैयारियां शुरू

prabhatchingari

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे उपस्थित

cradmin

Leave a Comment