Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जिला पंचायत सदस्यों के अभ्यास वर्ग को संबोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।*

हरिद्वार, 13 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हरिद्वार के एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल मंडल के जिला पंचायत सदस्यो के अभ्यास वर्ग को संबोधित किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पंचायती व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में चल रही योजनाओं के माध्यम से सरकार ने गांवो की स्थिति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हमने जनधन योजना चलाई है देशभर में गांवों में 40 करोड़ खाते खुलवाए हैं और सभी योजनाओं को लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सशक्त उत्तराखंड की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक संकल्प एक विजन के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने कृषि, उद्यान और ग्राम्य विकास की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से अभ्यास वर्क में चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, सासंद माला राज्य लक्ष्मी शाह, संयोजक सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट

prabhatchingari

भारत में पहली बार उत्तराखंड में हुआ ढाई दिन की बच्ची का देहदान, हार्ट प्रॉब्लम से हुई थी मौत

prabhatchingari

आईएसबीटी में नियमों के उल्लंघन पर डीएम का सख्त एक्शन जारी

prabhatchingari

पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को दी श्रद्धांजलि

prabhatchingari

मनभूमि पर लड़ा जा रहा है वैचारिक युद्ध” — पदम

cradmin

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के लिए केयर-ए-थॉन किया आयोजित

cradmin

Leave a Comment