Prabhat Chingari
Uncategorized

कृषि मंत्री जोशी ने माता मंगला से भेंट कर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए दो रेफ्रिजरेटड वाहन का किया अनुरोध।*

देहरादून,। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। जिसपर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने की बात कही।
कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुचाने में मदद करेगा।

Related posts

कुलदीप प्रकाश बने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर बीएड परिषद के अध्यक्ष

prabhatchingari

स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायलों को रेस्क्यू।*

prabhatchingari

बीरोंखाल के कुणजोली में बादल फटा, महाराज ने जिलाधिकारी को दिये तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश

prabhatchingari

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भ्रमण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।*

prabhatchingari

सलीम और सुलेमान ने तुलाज़ के ‘संस्कृति’ उत्सव में छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

prabhatchingari

अमृता विश्व विद्यापीठम ने ऑटोमोटिव रिसर्च में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

prabhatchingari

Leave a Comment