Prabhat Chingari
उत्तराखंड

धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर चट्टान में दबी जीप से सभी सात शव निकाले गए

*जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर वाहन पर गिरा मलबा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।*

दिनाँक 08 अक्टूबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि धारचूला- गूंजी मोटरमार्ग पर थक्ति झरने के पास एक वाहन पर पहाड़ से मलबा गिर गया है जिसमें 09 सवारों के दबे होने की संभावना जताई गई।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रात्रि हो जाने व पहाड़ से लगातार गिर रहे मलबे के कारण संभावित खतरे को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।

आज दिनाँक 09 अक्टूबर को पुनः प्रातः से ही SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

उक्त वाहन (UK05 CA 3803) में कुल 07 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा जेसीबी द्वारा मलबा हटाये जाने के उपरांत रेस्क्यू उपकरणों का प्रयोग करते हुए वाहन के अंदर फंसे 07 लोगों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण निम्नवत है:-*
01. तुलाराम s/o धनीराम, उम्र 60 वर्ष
02. आशु देवी W/0 तुलाराम, उम्र 57 वर्ष
03. किशन सिंह, उम्र 36 वर्ष
04. कुलु D/O पिरान सिंह, उम्र 13 वर्ष
05. कशी D/O उपरोक्त, उम्र 12 वर्ष
06. नितिन S/O उपरोक्त, उम्र 16 वर्ष
07. नेपाली मजदूर है नाम पता अज्ञात
सभी लोग निवासी न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी हैं।

Related posts

विश्व धरोहर रम्माण के भव्य आयोजन हेतु प्रशासन ने की तैयारियां शुरू

prabhatchingari

उत्तराखण्डी फिल्म ‘मीठी- मां कु आशीर्वाद’ का पोस्टर व प्रोमो रिलीज

prabhatchingari

ग्राम कोडी में नागदेवता की डोली दर्शन के लिए आई बहार, ध्याणीयों ने भेंट किया सोने का छत्तर,

prabhatchingari

तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया तीन वर्षों का “शक्ति का उत्सव”, अभिनेत्री जयाप्रदा ने की शिरकत

cradmin

कांग्रेस ने पत्र भेजकर की DGP को तत्काल पद से हटाने की मांग

prabhatchingari

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी देहरादून में सत्र 2025 से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त यूजी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहे हैं। 

cradmin

Leave a Comment