उत्तराखंड के पुरोला में हिंदूवादी संगठनों द्वारा होने वाली महापंचायत आज भले ही सख्ती के कारण आयोजित नहीं हो पाई लेकिन हिंदूवादी संगठनों ने एक बार फिर 25 जून को बड़कोट में महापंचायत करने घोषणा की है. इस महापंचायत को लेकर शासन ने उत्तरकाशी में धारा 144 लागू कर दी थी और पुरोला महापंचायत के लिए पहुंचने वालों को रोकना शुरू कर दिया था. इस के विरोध में यमुना घाटी के सभी बाजार पुरोला, बड़कोट, नौगांव बंद रहे. वहीं सुबह पुरोला जा रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को नौगांव के पास रोक दिया गया. जिसके बाद ये सभी लोग वहीं सड़क पर बैठ गए और उन्होंने वहीं महापंचायत शुरू कर दी. जिसके बाद इनके और पुलिस बीच जमकर झड़प भी हुई. इस झड़प के बाद पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया. इस घटना के बाद हिंदू जागृति मंच यमुना घाटी के अध्यक्ष केशव जी महाराज घोषणा की है कि अब एक बार फिर महापंचायत की जाएगी और 25 जून को यह महापंचायत पुरोला नहीं बड़कोट में आयोजित की जाएगी.
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
