Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग के आवेदन शुरू, आठ अक्टूबर को होगी परीक्षा

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। 39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू कर दी है। इसमें चयन के लिए आठ अक्तूबर को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।विवि प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कोचिंग के लिए अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मानक पाठ्य सामग्री, प्रतियोगितात्मक वातावरण, वरिष्ठ नौकरशाहों के व्याख्यान, स्मार्ट कक्षाएं होंगी। छात्राओं को कोचिंग में वरीयता दी जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर की वेबसाइट https://sdsuvrishikesh.ac.in/ पर आवेदन का लिंक दिया गया है, जिसके लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। स्नातक पास या अंतिम वर्ष के छात्र 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

आकृति को विज्ञापनों के प्रभावों पर पीएचडी

prabhatchingari

मैक्स फैशन ने स्टाइल आइकन कल्कि कोचलिन के साथ अपने लेटेस्ट ‘न्यू न्यू यू’ कैंपेन को लॉन्च किया

prabhatchingari

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने किया अपने चौथे ग्रेजुएशन शो का आयोजन

prabhatchingari

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी चयन हेतु भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*

prabhatchingari

ब्रेल क्रेडिट कार्ड के लांच के साथ पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 

cradmin

एसएसपी दून की सख्ती का असर – भू-माफियाओं पर टूटा पुलिस का कहर

cradmin

Leave a Comment