Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

हरतालिका तीज महोत्सव, में अरुणा थापा बनी तीज क्वीन

देहरादून (शिवांश कुंवर)
प्रथम रनरअप के रूप में सोनाली , द्वितीय रनरअप के रूप में जोत्सना थापा , तृतीय रनरअप के रूप
इंदु थापा रही विजयी

देहरादून । दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा श्रेष्ठ वेडिंग पॉइंट मोथरोवाला देहरादून में ” हरतालिका तीज महोत्सव ” का आयोजन किया गया | इस दौरान कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित लोगों को आयोजन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मामचंद वर्मा जी पार्षद मोथरोवाला रहे | विशेष अतिथि के रूप में आचार्या वर्षा माट्ठा जी, रक्षिमा तोमर जी, विकास उनियाल जी, वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अरुण कुमार यादव जी , प्रियंका जेना जी, निगार जी (फैशन आर्ट डिजाइनर) अभिषेक बेनीवाल जी, अनिता भट्ट जी, समीर मालिक जी, वीरेंद्र पोखरियाल जी उपस्थित रहे | कार्यक्रम की शुरुआत वंदना नृत्य ग्रुप से हुई | तद उपरांत सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मन्नत यादव जी द्वारा लाइव स्टेज मेकअप शो का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में एक एक कर कैट वॉक, गीत संगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी गयी | कार्यक्रम का मुख्य आयोजन तीज क्विन प्रतियोगिता रहा जिनमे मिस एवं मिसेज के साथ साथ बच्चों का समूह इसमे प्रतिभाग किया | मिस और मिसेज ग्रुप में आयोजित तीज क्वीन की विजेता अरुणा थापा रही, वही प्रथम रनरअप के रूप में सोनाली , द्वितीय रनरअप के रूप में जोत्सना थापा , तृतीय रनरअप के रूप
इंदु थापा विजयी रही | नृत्य प्रतियोगता में रिया गुरुंग ने बाजी मारी, सिंगिंग प्रतियोगिता में पलक अव्वल रही | सभी विजेता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया | बच्चों द्वारा एक एक करके बहुत ही शानदार प्रस्तुतिया दी गयी | कार्यक्रम में दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया | इस अवसर पर मामचंद वर्मा जी पार्षद , विकास उनियाल जी,रक्षिमा तोमर जी, आचार्या वर्षा माट्ठा जी, आयोजक एवं दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री जी, उर्मिला छेत्री जी, रीना छेत्री जी, एकता गुरुंग जी, बिना छेत्री जी, चम्पा थापा जी, समाजसेवी अरुण कुमार यादव जी , अभिषेक बेनीवाल जी, प्रियंका जेना जी, निगार जी, अनिता भट्ट जी, समीर मालिक जी, वीरेंद्र पोखरियाल जी, नवनीत भारद्वाज जी, गीता डागर जी, कविता शेवरॉन जी, शाद सैफी जी, रोजर होवार्ड जी, साहिल शर्मा जी, मुस्तकीम चौधरी जी, पूनम जी, मयंक हांडा जी आदि लोग उपस्थित रहे |

Related posts

देवभूमि :में महसूस हुए भूकंप के झटके..

prabhatchingari

श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुले: पंचकेदारों में द्वितीय केदार के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

कौलागढ़ में नगर निगम देहरादून की 15 साल की विफलता के आक्रोश में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

prabhatchingari

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से नशे के विरूद्ध चलाया गया जन जागरूकता अभियान*

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

ऑडी इंडिया ने देहरादून में दो नई सुविधाओं का शुभारंभ…

cradmin

Leave a Comment