हंस फाउंडेशन के सहयोग से माता मंगला के जन्मदिन पर मंदिर समिति हनोल ने तहसील क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्कर, सहायिकाओं और आशाओं को सम्मानित किया।
हंस फाउंडेशन ने कोविड काल के दौरान सराहनीय कार्य करने पर यह सम्मान दिया । कार्यक्रम में प्रभारी तहसीलदार ग्यार दत्त जोशी ने मंदिर समिति सचिव मोहनलाल सेमवाल और वरिष्ठ सदस्य राजा राम शर्मा ने चकराता ब्लाक की आंगनबाड़ी वर्कर अध्यक्ष रविता चौहान को सम्मानित किया। इस पर ब्लॉक अध्यक्ष रविता चौहान ने हंस फाउंडेशन और मंदिर समिति हनोल का आभार व्यक्त
हंस फाउंडेशन के सहयोग से माता मंगला के जन्मदिन पर मंदिर समिति हनोल ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
किया। कहा कि हंस फाउंडेशन ने 190 आंगनबाड़ी वर्कर और आशाओं को सम्मानित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। इस अवसर पर पुजारी हरिश्चन्द्र नौटियाल, प्रबन्धक नरेद्र नौटियाल, विक्रम सिंह, रोशन लाल, जय किशन, जोनी, शांति राणा, नीलम रावत, शालू आदि मौजूद रहे। वहीं हंस फाउंडेशन की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
