Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कमल ज्वैलर्स में आकर्षक डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन शुरू

देहरादून , 24 जुलाई, 2023 प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड और उत्तराखंड की शान कमल ज्वैलर्स देहरादून, हरिद्वार और विकास नगर में स्थित अपने सभी 4 स्टोर्स पर आज से शानदार डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन की शुरुआत कर दी है। यह विशेष आयोजन सोमवार से 6 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
कमल ज्वैलर्स द्वारा आयोजित इस डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन का उद्देश्य अपने ग्राहकों के लिए हीरे के आभूषणों का एक अद्भुत और अब तक का अनदेखा संग्रह पेश करना है, जो देहरादून, हरिद्वार और विकासनगर के लोगों को आभूषणों की खरीदारी का एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा। बेहद बारीकी से तैयार किए गए इस कलेक्शन में हर किसी के पसंद के अनुसार बेहतरीन हीरे के डिज़ाइनर गहने शामिल हैं।
कमल ज्वैलर्स के प्रवक्ता ने कहा, “हम देहरादून, हरिद्वार और विकास नगर में अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए आयोजित होने वाली इस डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को एक बेजोड़ आभूषण खरीदारी का अनुभव प्रदान करना है। ग्राहक भव्य हीरे के आभूषण खरीदने के शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चुनने के लिए उनके पास एक विस्तृत रेंज है और आकर्षक छूट उपलब्ध है। यह एक अनूठा अवसर है, जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।”
ग्राहकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए, कमल ज्वैलर्स इस दौरान हीरे के मूल्य पर 10 से 25 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट प्रदान कर रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड ग्लोबल इंनवेस्टर्स समिट 2023 में टीएचडीसीआईएल ने टिहरी, उत्तराखंड में वाटर स्पोर्ट्स हाई परफॉर्मेंस अकादमी के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

अल्ट्रा हेल्थकेयर का हुआ विधिवत भव्य उद्घाटन

prabhatchingari

उत्साह के साथ एमबीए और एमसीए का नया सत्र शुरू

cradmin

फुटप्रिंट घटाकर दे पर्यावरण संरक्षण में योगदान

prabhatchingari

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री, एसओपी बनाने के निर्देश

cradmin

राजनैतिक साख बचाने को हरक ले रहे झूठे आरोपों का सहारा : भट्ट

cradmin

Leave a Comment