Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

औली के पर्यटन विकास व खेल सुविधाओं में इजाफे के लिए ‘औली विकास प्राधिकरण’ का गठन किया जाएगा

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली को लेकर राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब औली के पर्यटन विकास व खेल सुविधाओं में इजाफे के लिए ‘औली विकास प्राधिकरण’ का गठन किया जाएगा। धामी मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले से खेल प्रेमियों और जोशीमठ क्षेत्र के व्यवसायियों में खुशी की लहर है।
औली उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो दुनिया भर में स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तल से तकरीबन 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह प्राकृतिक स्थल देश ही नहीं विदेश के अव्वल स्कीइंग स्थलों में से एक है। यही वजह है कि फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्की (एफआईएस) ने स्कीइंग रेस के लिए औली को अधिकृत किया हुआ है।

Related posts

विश्व किडनी कैंसर दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ने किया लोगों को जागरूक

cradmin

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ ने जोशीमठ में ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी

prabhatchingari

एसजीआरआरयू ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

prabhatchingari

जेसीबी पर बोल्डर गिरने से व्यक्ति की मौके पर मौत, SDRF ने किया शव बरामद

prabhatchingari

आख़िकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

prabhatchingari

प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण होना चाहिए पर्यटन का विकास: महाराज 

cradmin

Leave a Comment