Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास फिर से बन्द

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार अवरुद्ध हो रहा है। अब इस राजमार्ग पर छिनका के पास आवागमन रुक गया है। चमोली पुलिस के ट्विटर हैंडल पर आज (शुक्रवार) सुबह यह सूचना दी गई है।
इस सूचना में राजमार्ग पर पहाड़ी से टूटकर गिरे पत्थरों का फोटो भी अपलोड किया गया है।
चमोली पुलिस ने कहा है कि 24 घंटे में यह राजमार्ग छिनका के पास दोबारा अवरुद्ध हुआ है। करीब 16 घंटे पहले ही राजमार्ग से मलबा साफ कर आवागमन शुरू कराया गया था। इससे पहले पांच जुलाई की सुबह भी इसी स्थान पर पहाड़ी से बोल्डर गिरे थे। इस वजह से राजमार्ग कई घंटे बंद रहा था।
उल्लेखनीय है इस राजमार्ग पर छिनका के पास लगातार ऐसी दिक्कत आ रही है। इससे तीर्थयात्रियों के वाहन जहां-तहां रुक जाते हैं। छिनका में नया भूस्खलन जोन बनने से प्रशासन चिंतित है।

Related posts

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ की रानौं व सूगी ग्राम पंचायत हुई बैठक

cradmin

शासन ने चार वरिष्ठ आईएएस के पदभार मे किया फेरबदल

prabhatchingari

जोशीमठ अब ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा।

prabhatchingari

स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

cradmin

धामी सरकार का कड़ा संदेश, उत्तराखण्ड में होली पर मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं

prabhatchingari

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखण्ड में बढ़ी सतर्कता, संवेदनशील इलाकों में सघन जांच जारी

cradmin

Leave a Comment