देहरादून ,बलभद्र खलांगा समिति के बैनर तले आज नालापानी स्थित युद्ध स्मारक पर समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम थापा जी के मार्गदर्शन में पितृ पक्ष के आखिरी दिवस पर भव्य सार्वजनिक पितृ विसर्जन का कार्यक्रम किया गया। विद्वान पंडित(आचार्य)कृष्ण प्रसाद पंथी जी द्वारा विधिवत्त पूजा अर्चना के पश्चात इस कार्य का महत्व एवं उद्देश्य गीता पाठ के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी भक्तों को समिति की ओर से पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक बोहरा जी,संगठन सचिव श्री संजय थापा जी तथा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खलांगा विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
नेपाल से आई महात्मा वैशाली बाई एव माता बिन्दु कुमारी जी( सदस्य हंस फाउंडेशन)भी पूजा मे पहुँच कर सत्संग के माध्यम से इस कार्य का महत्व बताया।
पूजा,पितृ तर्पण एव भोग के पश्चात समिति द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
