Prabhat Chingari
उत्तराखंड

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक

हाथ में गैस कनस्तर लिए दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, सांसदों ने दबोचा
नई दिल्ली। संसद में सुरक्षा चुक का बड़ा मामला सामने आया है। जिस समय लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी उसी दौरान दो युवक संसद में घुस आए। ये दोनों युवक दर्शक दीर्घा से कूदे थे। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों ने हाथ में टियर गैस कनस्तर लिया हुआ था। हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

जिस समय यह घटना पेश आई उस समय पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल कार्यवाही का संचालन कर रहे थे। करीब एक बजकर दो मिनट पर दर्शक दीर्घा से एक युवक कूदा तो अग्रवाल एकदम से अचकचा गए और उन्होंने पूछा कि क्या कोई गिर गया है। सदन में पकड़ो पकड़ो का शोर होने लगा। चंद पलों में ही जैसे ही मामला समझ में आया, श्री अग्रवाल ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

बाद में पता चला कि कुल दो लोग कूदे थे। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। उनमें एक का नाम सागर बताया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों लोग मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा दर्शक दीर्घा का पास हासिल करके संसद भवन पहुंचे थे। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related posts

ग्राफिक एरा में एसपीएसएस पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में छाया गायक राजेश सिंह की आवाज का जादू बेच दी क्यों जिंदगी दो चार आने के लिए…

prabhatchingari

सनव–सिविक ने विशेष बच्चों संग बांटी खुशियाँ, जिलाधिकारी परिवार का अनोखा प्रयास

cradmin

आयुष्मान योजना से जुड़ी समस्याओं का समय पर हो निस्तारण: डा धन सिंह रावत

prabhatchingari

CBI जांच शुरू, अंकिता भंडारी प्रकरण में दर्ज हुई पहली एफआईआर

cradmin

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय एफडीपी शुरू

cradmin

Leave a Comment