Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तरकाशी सिलक्यारा से बड़ी खबर NDRF की टीम सुरंग में घुसी! जल्द आ सकती है गुड न्यूज़……

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। जिनका रेस्क्यू का आज 11वां दिन है वही अब खबर है कि मजदूरो को जल्द ही निकाला जा रहा है। वही मजदूरों के स्वागत और उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम उत्तरकाशी पहुंच गए हैं।फिर जिस समय भी मजदूर बाहर आएंगे सीएम उनके वहीं मिलेंगे।

वही इस सुरंग हादसे के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार तैयारी में जुटी है। पीटीआई के अनुसार, एनएचएआई की टीम अब देश भर में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगी।

साथ ही सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के लिए खाना पैक किया जा रहा है। छह इंच की पाइपलाइन के जरिए मजदूरों तक खाना पहुंचाया जाएगा। बता दें सिलक्यारा सुरंग में ऑगर मशीन से 39 मीटर तक ड्रिलिंग हो चुकी है। और अब कुल 57 से 60 मीटर तक ड्रिलिंग होनी है। अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की उम्मीद है।

राहात कार्यो में जुटे एजेंसियों ने कहा है कि आज रात तक टनल से बड़ी खबर आ सकती है। NDRF की 21 सदस्यीय टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल में गई है। वही टनल के बाहर एंबुलेंस मौजूद हैं। और चिन्याली सौढ़ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की चहल कदमी शुरू हो गई हैं।

Related posts

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल हेतु होंगे बंद

cradmin

सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाएगी गोर्खाली सुधार सभा

prabhatchingari

सीएसआर मद से मिले दो वाहन, मुख्यमंत्री ने टनकपुर से किए रवाना

cradmin

जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 190 मामलों पर प्रशासन सख्त

cradmin

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया – डेटॉल क्लाईमेट रेजिलिएंट स्कूल ने डेटॉल स्कूल रेडियो पॉडकॉस्ट किया लॉन्च

prabhatchingari

उत्तरांचल प्रेस क्लब में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

prabhatchingari

Leave a Comment