Prabhat Chingari
उत्तराखंड

समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम लगा सकते हैं मोहर

देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से इसका प्रारूप तय करने के लिए गठित समिति का कार्यकाल चार माह बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की देहरादून वापसी के बाद इससे संबंधित आदेश जारी हो जाएगा।

प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसीलिए सत्ता संभालते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 27 मई 2022 को सम्मान नागरिक संहिता का
प्रारूप बनाने के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया।

विशेषज्ञ समिति के लगभग 15 माह के कार्यकाल में अभी तक 75 से अधिक बैठक हो चुकी हैं और समिति को 2.35 लाख से अधिक सुझाव मिले हैं। समिति को सम्मान नागरिक सहित का प्रारूप इसी वर्ष जून तक सौंपना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब समिति का कार्यकाल 28 सितंबर को समाप्त हो रहा है। सरकार को प्रारूप सौंपने के बाद भी इसमें काफी कार्य होना है।

ऐसे में समिति का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ाने की तैयारी है। अभी तक दो बार समिति का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। पहले कार्यकाल नवंबर 2022 में छह माह के लिए मई 2023 तक बढ़ाया गया था। इसके बाद मई 2023 में समिति का कार्यकाल चार माह, यानी सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया था।

Related posts

गैरसैंण में विधानसभा अध्यक ने अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन

prabhatchingari

दून पुलिस ने जानलेवा हमले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की जिलाधिकारी ने ली बैठक

cradmin

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा आधार: रेखा आर्या

cradmin

टिहरी,खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया शव बरामद

prabhatchingari

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे उत्तराखंड, कार्यकर्ताओं में उत्साह

prabhatchingari

Leave a Comment