Prabhat Chingari
राजनीती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली जिले के कंसारी में सुनी लोगों की समस्या*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली जिले के कंसारी में सुनी लोगों की समस्या*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बृहस्पतिवार को अपने गृहक्षेत्र के ताली कंसारी गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
योजनाओं में बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, डाॅ. मातवर रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, अवधेश रावत, वत्सला सती, पुष्पा चौधरी, रंजना रावत, भरत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related posts

गैरसेंण में सत्र न कराए जाने के पक्ष में विधायकों की हस्ताक्षर वाली चिट्ठी सार्वजनिक करें विधानसभा अध्यक्ष :- रविंद्र आनंद

prabhatchingari

भारतीय जनता पार्टी के पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम के तहत कर्णप्रयाग विधानसभा में 429 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

prabhatchingari

धामी कैबिनेट ने किसानों से लेकर शिक्षा व आवास तक, छह बड़े फैसले

cradmin

भाजपा सरकार पर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप, कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

cradmin

बसपा मजबूती के साथ लड़ेगी सभी वार्डों में चुनाव : दिग्विजय सिंह

prabhatchingari

युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर का कैम्पटी में भव्य स्वागत, चुनाव प्रक्रिया को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

cradmin

Leave a Comment