Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे उनका मानसिक दिवालियापन करार दिया है। उन्होंने सपा तथा कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया। कहा कि हिंदू तीर्थ स्थलों के बारे में ऐसे बयान देना इन पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है। कहा कि कांग्रेस को मौर्य के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके गठबंधन की सहयोगी है।
अजेंद्र ने कहा कि ऐतिहासिक प्रमाण है कि बदरीनाथ धाम युगों से विद्यमान है। पुराणों व शास्त्रों में बद्रिकाश्रम का वर्णन मिलता है। आदि गुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अत: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का कोई तार्किक आधार नहीं है।

Related posts

बड़ी कार्रवाई: ₹70 करोड़ की ज़मीन फर्जीवाड़े में हरक सिंह रावत, पत्नी समेत पाँच पर ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

cradmin

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों के प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

cradmin

देहरादून में स्मैश के नए मनोरंजन केंद्र के उद्घाटन में शामिल हुए प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह

prabhatchingari

चमोली के टैक्सी चालकों का राष्ट्रप्रेम, ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को फ्री टैक्सी सेवा

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 107वे स्थापना दिवस का आयोजन

cradmin

खरसांई ग्राम पंचायत से प्रधान पद हेतु एक ही नाम होने से शिवानी चौधरी का निर्विरोध प्रधान बनना तय*

cradmin

Leave a Comment