Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ब्लैकलिस्ट फर्म देगी उत्तराखंड में रोजगार, एक और छलावा

देहरादून। गुजरात में ब्लैक लिस्ट हुई कंपनी अब उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग पर स्टाफ भरने का काम करेगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड वसियों के साथ कब तक ये छलावे का खेल चलेगा।
बताते चले कि राजदीप एंटरप्राइज गांधीनगर , गुजरात
की फर्म जो की पहले से वहाँ विभिन्न संस्थाओं और हॉस्पिटलों के द्वारा ब्लैकलिस्ट की गई है जिसका ट्रैक रिकॉर्ड चेक करे तो पता चलता है कि आज तक इस कंपनी ने स्टाफ का पीएफ और इंसोरेंस कभी दिया ही नहीं ।
राजदीप एंटरप्राइज को अहमदाबाद म्युंसिपल कारपोरेशन , द्वारा संचालित – वीएम हॉस्पिटल , से भी पैसों की अनियमिताओं और नर्सिंग स्टाफ को सैलरी ना देने के कारण अहमदाबाद से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया ।
सूत्रों का कहना है की अब उसे एम्स ऋषिकेश के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है । यदि इस कंपनी को आउटसोर्सिंग का काम दे दिया गया तो यहाँ पहले से ही बेरोजगारी का दंश झेल रहे लगभग एक हजार से अधिक नर्सिंग स्टाफ का भविष्य फिर ख़तरे की गर्त में आ जाएगा ।
इससे पहले भी एम्स आउटसोर्सिंग के मामले में सुर्खिया बटोर चुका है। यहाँ बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर पहले भी आंदोलन हो चुके है।

Related posts

मोमेंट्स कैंपेन के ज़रिये भावनात्मक रूप से डायमंड्स के अनमोल होने के साथ-साथ आईजीआई सर्टिफिकेशन के भरोसे को लोगों के सामने लाया गया है

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.’ मोबाइल एप का लोकार्पण

cradmin

खिलाड़ियों का करियर संवारने को सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्या 

cradmin

माइंस, स्मेल्टर और गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान में कर्मचारी, वाहनचालक और स्थानीय नागरिक हुए शामिल।

cradmin

ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान में एसटीएफ की बड़ी सफलता: करोड़ों की एमडीएमए फैक्ट्री का पर्दाफाश

cradmin

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा झंडा।

prabhatchingari

Leave a Comment