Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चलती कार के ऊपर गिरा बोल्डर, बाल बाल बची चार जिंदगियां

ललिता प्रसाद लखेड़ा
कर्णप्रयाग – ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़-नलगांव के बीच चलती कार पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से नारायणबगड़ के बीडीओ समेत चार ब्लॉक कर्मचारी बालबाल बच गये। उन्हें मामूली चोटें आईं है पर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बीआरओ ने दुर्घटना स्थल पर जेसीबी मशीन के जरिए बोल्डर व कार को हटाकर तकरीबन आधे घंटे बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था हेतू बहाल कर दिया गया
सोमवार सुबह विकासखंड नारायणबगड़ के खण्ड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल अपने कर्मचारीयों एबीडीओ बीरेंद्र असवाल, रमेश चंद्र अमोली,एबीडीओ सहकारिता चन्द्रमणि बरमोला के साथ कर्णप्रयाग से अपने कार्यालय नारायणबगड़ आ रहे थे कि नलगांव से तीन किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से कई बोल्डर उनकी कार संख्या यूके07एवी 1999के उपर आ गिरे जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी को हल्की चोट पहुंची। उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। डा नवीन डिमरी ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आईं हैं मरहम पट्टी कर दी गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि कार सडक़ पर न रूकती तो सीधे नीचे उफनती पिंडर नदी में समा जाती।

Related posts

धामी सरकार का विज़न हुआ साकार, आढ़त बाजार परियोजना देहरादून को दे रही नई दिशा

cradmin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 107वे स्थापना दिवस का आयोजन

cradmin

सरस मेला ग्रामीण संस्कृति, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच

cradmin

ऑपेरशन सिलक्यारा टनलमें फंसे 41 श्रमिकों का सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

कद्दूखाल के पास यूटिलिटी वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त एक की मृत्यु, एसडीआरएफ ने शव बरामद….

prabhatchingari

PM मोदी की देश को बड़ी सौगात, 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, उत्तराखंड प्रदेश के ये तीन रेलवे का भी बजट हुआ पास , जानिए।

prabhatchingari

Leave a Comment