Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस हादसा, SDRF कर रही राहत एवं बचाव कार्य।

उत्तरकाशी-SDRF को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस (UK 07 PA 8585) जिसमें गुजरात के यात्री सवार थे, के लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद के नेतृत्व SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बस में सवार कुल 33 लोगों में से 27 लोगों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

SDRF टीम मौके पर मौजूद है व राहत एवं बचाव कार्य लगातार गतिमान है।

Related posts

जनमानस की सुरक्षा सर्वोपरि, बख्शे नहीं जाएंगे, अवैध पटाखा गोदाम संचालित करने वालेःडीएम

prabhatchingari

मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने विभिन्न हस्तियों को प्रदान किए अवार्ड

prabhatchingari

उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने जीता चौथा अर्जुन शर्मा मेमोरियल खिताब

cradmin

माया देवी यूनिवर्सिटी में नशा मुक्ति संगोष्ठी का सफल आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

cradmin

युवा महोत्सव में ‘गुलाबी शरारा’ पर थिरके दूनवासी

prabhatchingari

श्रीनगर में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंकः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

Leave a Comment