Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निकट पुरकूल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक।*

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में देहरादून सैन्य धाम के निकट पुरकूल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन ( बिजली घर) के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि सब स्टेशन के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तत्काल भूमि के चयन के लिए संयुक्त बिजिट करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा शीघ्र अति शीघ्र पुरकुल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त बैठक में मंत्री ने सुवाखोली में बनने जा रहे सब स्टेशन को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा सुवाखोली में बनने जा रहे सब स्टेशन के लिए आरडीएसएस योजना के तहत भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंत्री ने अधिकारियों को कागजी कार्यवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सड़े गले खम्बो की मरम्मत और जो बिजली के खंबे जीर्ण अवस्था में है उनके स्थान पर नए बिजली के खम्बो को लगाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीम नंदन कुमार, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सी.ई. यूपीसीएल एम.आर.आर्य, एस.ई यूपीसीएल प्रभाकर बहुगुणा, ईई एस.डी.बिष्ट, ईई सिविल राकेश कुमार, एसडीओ राकेश कुमार, एसडीओ एस.बी.यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत सबसे पहले उनकी जान बचाने से होती है,” – अनुराग चौहान

prabhatchingari

उपनल कर्मियों पर एस्मा लगाकर सरकार ने अपनी नाकामी स्वीकार की — गोदियाल

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में टिसमन 2025 का समापन

cradmin

छत्रपति शिवाजी सेना का उत्तराखंड में ऐतिहासिक पदार्पण, हिन्दवी स्वराज्य का संकल्प गूंजा देवभूमि में

cradmin

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पहल: श्री तुंगनाथ मंदिर की जीर्ण-शीर्ण छतरी का जीर्णोद्धार कार्य विधि-विधान के साथ शुरू

prabhatchingari

उत्तराखंड के इस जिले में बादल फटने से भारी तबाही

prabhatchingari

Leave a Comment