Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद*

हरिद्वार 13 अगस्त। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनके आश्रम में पहुंचकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशीर्वाद लिया और साथ ही उन्होंने आश्रम में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भी भाग लिया। आजकल आजकल पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गणेश जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ग्राम विकास और कृषि विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग तेजी से कार्य कर रहा है कैबिनेट मंत्री के रूप में गणेश जोशी के कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न योजना के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा हो रहा है और सैनिक कल्याण मंत्री ने जिस तरह से सैन्यधाम के निर्माण में युद्ध स्तर पर कार्य किया है वह सराहनीय है
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद और उनकी सलाह हमें अपने कर्तव्य का बोध कराती है और उनके आशीर्वाद से हम विभिन्न कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने पुरुषोत्तम मास के बारे में कहा कि इस मास में श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व है।

Related posts

चार धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

prabhatchingari

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा हेतु चमोली पधार रहे हैं ,जनपद के विभिन्न तीर्थों में जायेंगे

prabhatchingari

गोपनाथ रामकथा में मोरारी बापू का संदेश — सनातन धर्म और मंदिर संस्कृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी

cradmin

गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री दरबार साहिब में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम…

cradmin

श्री बदरीनाथ धाम की आरती सीडी का यू ट्यूब पर हुआ विमोचन।

prabhatchingari

बदरीनाथ धाम में परिवार संग पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

cradmin

Leave a Comment