Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जलाभिषेक करने दंगलेस्वर महादेव मंदिर में आई , नदी में पैर फिसलने से बह गई

सतपुली मे आज सुबह तड़के दो लडकिया वडल सैन गांव की जलाभिषेक करने दंगलेस्वर महादेव मंदिर में आई , नदी में पैर फिसलने के कारण दोनों बह गई

 दिनांक 17.07.2023 को थाना सतपुली पर समय 06.05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दो बालिकायें दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी| जल चढ़ाने से पूर्व नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसलने से वे दोनों नदी में बह गयी है| सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी0 सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया| जिनके पंचनामा की कार्यवाही राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है।*नाम पता मृतका* 1- रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।   2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

 

Related posts

हेरिटेज एविएशन ने शुरू की पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा

prabhatchingari

चिंडित्ड़ वेटर्ंस ने “चिण्डिटस नारी शक्ति” का आयोजन

prabhatchingari

श्रमिकों के बच्चों को फ्री में मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग कराएगी धामी सरकार

prabhatchingari

हर जिले में ऐसे स्वास्थ्यकर्मी तैयार होंगे जो आपदाग्रस्त लोगों के मन के घाव भी भरेंगे : डॉ. आर. राजेश कुमार

cradmin

एनएचएम के तहत आयोजित किया गया जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह

prabhatchingari

वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनज़र कार्यक्रम मार्ग स्थित स्कूलों में आज रहेगा अवकाश

cradmin

Leave a Comment