Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

चमोली जिले को मिलाराष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को दी बधाई

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चमोली जिले को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियों के लिए स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के प्रयासों की सराहना की। शनिवार को 94 स्कॉच समिट कॉन्स्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया की ओर से यह अवार्ड दिया गया। चमोली के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. महेश कोहली तत्कालीन जिला विकास अधिकारी चमोली और संजय पुरोहित ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक चमोली ग्रामीण विकास ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
चमोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की ओर से सदस्यों को ओर से लेंटाना फर्नीचर निर्माण, फल संरक्षण, पिरुल से बने उपयोगी सामान, धूप-अगरबत्ती निर्माण, कताई बुनाई प्रशिक्षण, डेयरी प्रशिक्षण, सुगंधित जड़ी बूटी प्रशिक्षण, भोजपत्र आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को बैंक लिंकेज के साथ व्यवसाय के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
चमोली में इस प्रकार के प्रशिक्षण से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार मिला है। इससे महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह की ओर से उत्पादित इन सामग्रियों को स्थानीय स्तर पर उनकी आर्थिक की सुधार हो रहा है।

Related posts

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती करेंगे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सम्मान

cradmin

राशिफल: मेहनत का मिलेगा फल, कई राशियों के लिए उन्नति का दिन

cradmin

चौथे ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान उत्तराखंड चैंपियन बनकर उभरा

prabhatchingari

विभागीय टीम के साथ अगाती द्वीप के विभिन्न स्कूलों का किया भ्रमण

prabhatchingari

यूनिवर्सिटी में पदस्थ कर्मचारियों ने 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी, परीक्षाएं होंगी प्रभावित | Employees posted in the university warned to go on indefinite strike from June 2, examinations will be affected

cradmin

मासिक धर्म स्वास्थ्य पर कार्य के लिए दून के अनुराग चौहान को गोवा सरकार ने किया सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment