Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सीमांत जनपद चमोली को
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड मिलने से जिले मे आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा l इस से स्वयं सहायता समूह और अधिक स्वावलम्बी बनकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगे।
बीते दिनों नई दिल्ली में 94 स्कॉच समिट कांस्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया जिसमें जनपद चमोली को सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। चमोली के प्रतिनिधि के रूप में डॉ महेश कोहली तत्कालीन जिला विकास अधिकारी चमोली एवं संजय पुरोहित ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक चमोली ग्रामीण विकास द्वारा यह अवार्ड ग्रहण किया गया।
चमोली जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह स्थानीय आधार पर कौशल विकास हेतु विभिन्न स्वरोजगार आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से लेंटाना फर्नीचर निर्माण, फल संरक्षण, पिरुल से बने गृह उपयोगी सामान, धूप, अगरबत्ती, सुगंधित जड़ी बूटी व भोजपत्र पर विभिन्न सोविनियर बनाने का प्रशिक्षण शामिल है। जिस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर जनपद को आजीविका गतिविधियों के संवर्धन हेतु यह अवार्ड प्रदान किया।

Related posts

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष 10 शहरों में शामिल हुई

prabhatchingari

लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप: महाराज*

prabhatchingari

हायर ने इनोवेटिंग ‘इन इंडिया, फॉर इंडिया’ के 20 सालों का जश्न मनाया, अपने नए दृष्टिकोण ‘मोर क्रिएशन्स, मोर पॉसिबिलिटीज़’ का किया अनावरण

prabhatchingari

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

prabhatchingari

दिल्ली से देहरादून पहुंचा विमान जौलीग्रांट में लैंड नहीं कर पाया, वापस भेजा गया दिल्ली

prabhatchingari

दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹11925 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन

prabhatchingari

Leave a Comment