Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चमोली पुलिस ने बिना किसी भेदभाव के भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की ली शपथ

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह व पुलिस लाईन गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिहं द्वारा आयोजित सद्भावना दिवस कार्यक्रम में द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सभी धर्मों,भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द से सम्बन्धित सद्भावना की अर्थात एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखने का अच्छे समाज मे महत्व बताते हुए शपथ दिलाई गयी।

 


चमोली पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों, फायर स्टेशन एवं शाखाओं में सद्भावना दिवस मनाते हुए सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा उपस्थित कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी।
*पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ली गई शपथ*
मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूँगा/करुँगी । मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी।

Related posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में फरियादियों की सुनी समस्या,

prabhatchingari

भाजपा ने वार्ड 86 में अपने प्रभाव के आधार पर एक मजबूत पकड़ बनाई …

prabhatchingari

चमोली में बर्फबारी की आशंका, एडीएम ने विभागों को समय रहते ठोस तैयारियों के निर्देश

cradmin

आईएसबीटी में नियमों के उल्लंघन पर डीएम का सख्त एक्शन जारी

prabhatchingari

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

cradmin

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम-स्नेह का नतीजा है केदारनाथ रोपवे की मंजूरी: महाराज

prabhatchingari

Leave a Comment