Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

सिटी यंग्स फुटबॉल क्लब ने अपनी 50 वीं वर्षगांठ पर फिर कब्जाया गोल्डन जुबली गोल्ड कप

देहरादून:-सिटी यंगस फुटबॉल कप की 50 वीं वर्षगांठ पर पवेलियन मैदान में आयोजित हुए टूर्नामेंट में शनिवार को सिटी यंगस व हिमाचल एफसी के बीच खिताब के लिए मुकाबला हुआ मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया पहले हाफ तक दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों गोल करने में सफल नहीं हो सके मध्यांतर के बाद मुकाबला बराबरी का चला 62 वें मिनट में सिटी यंगस के फॉरवर्ड मिरेकल ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दी हिमाचल एफसी के खिलाड़ियों ने अंतिम क्षणों तक बराबरी पर आने के लिए कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली अंतिम सीटी बजते ही सिटी यंगस की बनाई 1-0 की बढ़त निर्णायक साबित हुई रेफरी दीपक लखेरा ने अनिल रावत सुनील कुमार वह पुष्कर ने सहायक रेफरी की भूमिका निभाई मदन सिंह नेगी मैच कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि भाजपा महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को कर्म से1लाख व 51 हजार के नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, विनय मित्तल ,क्लब के अध्यक्ष मदनसनवार, सचिव सुमन गुरुंग, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कश्यप, मैच की एंकरिंग अजीत काला द्वारा की जा रही थी आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे

Related posts

श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित

prabhatchingari

उत्तराखंड में इंजीनियरों की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

prabhatchingari

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार : 10 दिनों में 7.65 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ*

cradmin

जनदर्शन पर बढता अटूट विश्वास, 180 से अधिक फरियादी पंहुचे डीएम द्वार

cradmin

ओलंपस हाई उत्तराखंड के टॉप 5 प्रॉमिसिंग स्कूलों में शामिल

cradmin

बदरीनाथ धाम में अवैध रूप से संचालित 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत ने किया ध्वस्त

prabhatchingari

Leave a Comment