Prabhat Chingari
उत्तराखंड

झिरना पर्यटन जोन में सीएम धामी ने की जंगल सफारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने वनभूमि में अतिक्रमण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कॉर्बेट में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रबन्धन देने की आवश्यकता है जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वही इससे कॉर्बेट में कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी।

Related posts

कम्युनिटी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स व एनेस्थिसियोलॉजी में नियुक्त हुई नई फैकल्टी*

prabhatchingari

ग्रामीण परिवर्तन के प्रति दूरदर्शी पहलों के साथ नाबार्ड ने मनाया अपना 44वां स्थापना दिवस

cradmin

टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

prabhatchingari

97 वर्षीय वृद्ध महिला को संपत्ति में कब्जा दिलाकर, जनमानस का सरकार पर भरोसा

prabhatchingari

एंथे परीक्षा इस साल 4 से 12 अक्टूबर 2025 के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी।

cradmin

14 डोगरा बटालियन ने अपना प्लेटिनम जुबली समारोह मनाया हर्षोल्लास…

prabhatchingari

Leave a Comment