Prabhat Chingari
Uncategorized

गढ़ कौथिग का रंगारंग समापन्न, लोक गायिका अनुराधा निराला व हास्य व्यंग कलाकार संदीप छिलवट ने किया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन

गढ़वाल भ्रातृ मंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गढ़ कौथिग में लोकगायिका अनुराधा निराला के गीतों पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। हास्य व्यंग कलाकार संदीप छिलवट ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
क्लेमेंटाउन में चल रहा तीन दिवसीय गढ़ कौथिग का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। दोपहर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका आवासीय विद्यालय कोरूबा (कालसी) व अनेक स्थानीय बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियां दी। वही हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपने हास्य व्यंग से उत्तराखंडी समाज में आ रहे परिवर्तनों पर तंज कसते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।
सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायिका अनुराधा निराला ने अपने सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अनुराधा ने गीतों की शुरुआत देवी कुंजापुरी माता तु दैणि हुये जै से की। इसके बाद मुल मुल के कू हैणि छे तू, जख देवतों का आसणस, ज्यू त मन बुनू च, लसका इसकों में चली तेरी पैंदी… आदि गीतों की
देकर दर्शकों को जमकर झूमे। समापन पर ढोल दमाऊं की थाप व मशकबीन की सुधन पर लोगों ने नृत्य किया। इस मौके पर खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए
बॉक्सिंग के गोल्ड मेडलिस्ट वरुण फर्तयाल व पूर्व फुटबाल खिलाड़ी कोच डा. विरेंद्र सिंह रावत को सम्मानित किया। अंतिम दिन लोगों ने झूले, चर्खी, पहाड़ी व्यंजनों का आनंद उठाया। इस मौके पर अध्यक्ष सुंदर लाल सेमवाल, मुख्य संरक्षक कर्नल सेनि एचएम बर्थवाल, महासचिव जयपाल सिंह रावत, मेलाधिकारी सुमेजर बादर सिंह रावत, उपाध्यक्ष आरपी चमोली, पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन सिंह रावत, प्रेस सचिव आलम सिंह भंडारी, पार्षद राजेश परमार, प्रेम सिंह भंडारी, आनंद सिंह रावत,भानु प्रकाश नेगी, गोविन्द सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Related posts

पहाड़ और मैदान में रहने वालों को मिलेगा मूल निवास 1950 का लाभ

prabhatchingari

ब्रह्म कपाल में पिंड तर्पण के बाद भगवान बदरी विशाल के दर्शन करेंगे योगी आदित्यनाथ

prabhatchingari

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बलिदान दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने श्रद्धांजलि दी*

prabhatchingari

महाराष्ट्र से आये तीरंदाजी के खिलाड़ियो से मुलाक़ात करते कृषि मंत्री गणेश जोशी*

prabhatchingari

जमरानी बांध परियोजना को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी पर महाराज ने प्रधानमंत्री का आभार जताया*

prabhatchingari

गौचर मेले में लोकगायिका पदमश्री बसंती बिष्ट एवं कुमाऊं की प्रसिद्ध लोक कलाकार स्वेता माहरा एवं उनकी टीम के नाम रही

prabhatchingari

Leave a Comment