Prabhat Chingari
उत्तराखंड

स्नातक स्तरीय समेत पांच नई भर्तियां निकालेगा आयोग, युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।
इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा।
पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे। इससे आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी, जिसके बाद सरकार ने 23 समूह-ग की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी।
पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, नई भर्तियों के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी।
किस भर्ती से कितने पदों पर मिलेगा मौका
सहायक कृषि अधिकारी – 34
स्नातक स्तरीय भर्ती – 200
कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती – 293
एलटी भर्ती – 800
प्रयोगशाला सहायक,पशुधन अधिकारी भर्ती -150
हम एक-दो दिन में भर्तियों का कैलेंडर जारी करेंगे, जिसके तहत फरवरी तक पांच भर्तियों की परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव है। यह सभी नई भर्तियां हैं।

Related posts

वक्फ में पारदर्शिता, महिला नेतृत्व और राष्ट्रधर्म का बिगुल

prabhatchingari

महिला वर्ल्ड कप जीतने पर ग्राफिक एरा में जश्न स्नेह राणा ने कहा—जो करें, दिल से करें

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत छात्रों को किया सम्मानित, कहा- संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही सरकार

prabhatchingari

देहरादून से महाकुंभ के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

prabhatchingari

MDDA क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लाॅटिंग व निर्माण पर कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की गयी

cradmin

सदन में सो रहे नेताओं का सम्मान कांग्रेस मे ही संभव : चौहान

cradmin

Leave a Comment