Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को सरकारी सिस्टम का संरक्षण कांग्रेस

देहरादून- कांग्रेस ने प्रदेश में सरकारी सिस्टम पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने मृत्युंजय मिश्रा को आयुष विभाग में ओएसडी बनाने और भर्ती घपलों में कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्व में आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में कुलसचिव रहते हुए मिश्रा पर कई संगीन आरोप लगे थे। विजिलेंस जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वो पहले भी कई मामलों में विवादित रह चुके हैं। पर अब सरकार ने उन्हें ना सिर्फ बहाल कर दिया, बल्कि निदेशालय में ओएसडी जैसा अहम पद दे दिया। इससे सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति की पोल खुल गई है। जोशी ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घपलों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भर्ती घपलों में सुर्खियों में रहे आयोग के अफसरों को भी गुपचुप बहाल कर दिया गया था। लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा हो या अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का मुद्दा, इन मामलों में हुई कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि सरकारी सिस्टम भ्रष्टाचार का संरक्षण कर रही है।

 

Related posts

चकराता कैंट रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF ने रेस्क्यू कर 02 को निकाला सुरक्षित……

prabhatchingari

रंगों में सराबोर हुआ जिज्ञासा यूनिवर्सिटी का परिसर, होली मिलन में दिखा उत्साह

cradmin

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,ने देहरादून के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. योगेन्द्र सिंह की सहारनपुर व हरिद्वार में कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू……

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल स्टॉल को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनियों का पुरस्कार दिया ….

prabhatchingari

भक्ति की त्रिवेणी: श्रीराम, श्रीकृष्ण और नृसिंह अवतार का भव्य उत्सव

prabhatchingari

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : सीजीएचएस देहरादून ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

cradmin

Leave a Comment