Prabhat Chingari
Uncategorized

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित , पार्षद रमेश कूमार मंगू

देहरादून,राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर वार्ड 78 टर्नर रोड़ के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने अपने कार्यालय में विभिन्न न्यूज़ चैनलों, अखबारों और न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों को सम्मानित कर राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी.
इस मौके पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि भारत में आजादी से लेकर अब तक प्रेस की अहम भूमिका रही है। भारत में अंग्रेजों के राज के दौरान क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा हथियार प्रेस ही रहा। भारत की आजादी में प्रेस निर्णायक भूमिका में रहा है।
उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। स्वतंत्र प्रेस को अक्सर बेजुबानों की आवाज कहा जाता है, जो शक्तिशाली शासकों और दलितों, पिछड़ों और गरीबों के बीच की कड़ी है। यह व्यवस्था की बुराइयों को सामने लाता है और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली के मूल्यों को मजबूत करने की प्रक्रिया में सरकार की मदद करता है। कोई आश्चर्य नहीं कि इसे एक मजबूत लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक क्यों कहा जाता है, और एकमात्र ऐसा जहां आम लोग सीधे भाग लेते हैं।
उन्होंने कहा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पत्रकारों को समाज का आईना कहा जाता है, जो सच्चाई दिखाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का प्रतीक है।

Related posts

बेजुबान के लिए देवदूत बने SDRF जवान,सकुशल रेस्क्यू किया।*

prabhatchingari

उत्तराखंड में करेंगे दिव्य और भव्य 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन-रेखा आर्या*

prabhatchingari

साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून में किया गया वीर बाल दिवस रन 2023 का आयोजन

prabhatchingari

फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी की ओर से आयोजित माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु

prabhatchingari

विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2023 के चौथे दिन की शुरूआत विरासत साधना कार्यक्रम के साथ हुआ

prabhatchingari

उत्तराखंड की पहली सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म ” अजाण ” का पोस्टर और टीजर रिलीज

prabhatchingari

Leave a Comment