Prabhat Chingari
उत्तराखंड

डाकपत्थर यमुना नदी में बने टापू पर फंसे कुछ लोग, SDRF ने किया कुशलतापूर्वक रेस्क्यू।*

देहरादून- आज दिनाँक 10 जुलाई 2023 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि डाकपत्थर में यमुना पुल नम्बर 01 के नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर कुछ लोग फंसे हुए है जिनका निकाला जाना अति आवश्यक है।उक्त सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय फ्लड रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर फंसे हुए लोग नदी में दैनिक श्रमिक का कार्य करते थे जो हाल में वैकल्पिक रूप से नदी किनारे निवास कर रहे थे। रात्रि में नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण नदी में बने टापू में फंस गए।SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए राफ्ट के माध्यम से घटनास्थल पर पहुँचकर फंसे हुए 12 लोगों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। सुरक्षित निकाले जाने पर उनके द्वारा SDRF व स्थानीय पुलिस का धन्यवाद किया गया

Related posts

चारधाम यात्रा-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न*

prabhatchingari

DIT विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2025’ के साथ नए शैक्षणिक सत्र की प्रेरणादायक शुरुआत

cradmin

मिस टैलेंटेड और मिस बॉलीवुड के लिए प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

cradmin

ग्राफिक एरा में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता अल्मोड़ा के पियूष आर्य ने जीता प्रथम पुरस्कार

cradmin

ग्राफिक एरा में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 2.0 ईकोस् आंफ दा माउंटेन को बेस्ट फिल्म का खिताब…

cradmin

स्व. जगमोहन सेठी स्मृति संगोष्ठी व सम्मान, हर वर्ष होगा उत्त्कृष्ट पत्रकार का चयन

cradmin

Leave a Comment