Prabhat Chingari
उत्तराखंड

देहरादून, ट्रक हुआ खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद।

आज दिनाँक 03 जुलाई 2023 को थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतक व्यक्ति उत्तरकाशी नमकीन की सप्लाई के लिए गया था व वापसी के दौरान जुडो लोहारी डैम के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा।

 

Related posts

क्रिसमस और नए साल के लिए दून पुलिस तैयार, हुड़दंगियों पर सख्ती के निर्देश

cradmin

फर्जी पहचान पर रह रहा बांग्लादेशी डॉक्टर गिरफ्तार

cradmin

ग्राफिक एरा की टीमों ने आदि कैलाश दौड़ मार्ग पर लगाए कैंप

cradmin

अगापे मिशन स्कूल ऋषिकेश ने अपने 35वें वार्षिक समारोह – 2025 का भव्य आयोजन किया।

cradmin

कौशिक का अर्धशतक रहा बेकार, हरिद्वार स्टॉर्म ने फाइनल में बनाई जगह

cradmin

सरकार ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया

prabhatchingari

Leave a Comment