Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

बद्रीनाथ यात्रा से वापस अपने गद्दी स्थल कुमेड़ा पहुंची मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा, उड़ामांडा एवं सिनाऊं की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वापसी में आज अपने मूल स्थान कुमेड़ा पहुंच गई है।
आज सुबह मां इंद्रामती की डोली ने सर्वप्रथम सिनाऊं गांव में भक्तों को दर्शन दिए। उसके बाद यात्रा मार्ग में मां की उत्सव डोली ने आज उदयपुर, साकनी, गड़खेत एवं खुनागाड़ में भक्तों को दर्शन दिए एवं रात्रि प्रवास के लिए अपने गद्दी स्थल कुमेड़ा गांव पहुंची।
मंदिर समिति अध्यक्ष गुलाब कंडारी ने बताया कि कल माता की डोली पूरे कुमेड़ा गांव में घर घर जाकर भक्तों एवं धियाणियों को आशीर्वाद देगी एवं तत्पश्चात यज्ञ, हवन एवं भंडारा होगा और मां की डोली गर्भ गृह में बैठ जाएगी। इसी के साथ 19 दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा का समापन हो जायेगा।
इस अवसर पर मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, विकास खाली, हरीश खाली, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, कृपाल सिंह नेगी, दीपक नेगी, मनीष नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, पंकज नेगी, प्रीतम नेगी, अनिल नेगी, साहिल नेगी, तान सिंह नेगी, सुखदेव सिंह कंडारी, शुभम कंडारी, सुमित कंडारी, रोहित रावत, नीरज रावत, पंकज रावत, मयंक रावत, रवि रावत, ईश्वर रावत, प्रमोद रावत, अमित रावत, ढोलववादक संतोष कुमार, गोविंदलाल, कमल लाल, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

cradmin

आज का पंचांग: जानिए तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

cradmin

तुला, धनु और कन्या राशि के लिए शुभ संकेत, वृषभ व कुंभ राशि को खर्च में बरतनी होगी सावधानी

cradmin

सूर्यराग बदरीनाथ धाम के नए नायब रावल ने , बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से की भेंट …

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ा जोर, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

cradmin

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ एवं ज्योतिर्मठ में भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment