Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रदेश में डेंगू का कहर जारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार का डेंगू को लेकर अभियान जारी।

उत्तराखंड में डेंगू का कहर लगातार जारी है रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ रहें है अब तक 1130 मरीज उत्तराखंड में सामने आ चुके है ऐसे में डेंगू के इलाज को लेकर प्राइवेट अस्पताल अपनी मनमानी कर रहे है। प्राइवेट अस्पताल पैसा वसूलने के लिए डेंगू होने वाले सभी मरीजों को भर्ती कर प्लेटलेट्स के नाम पर मोटा पैसा वसूला जा रहा है । प्राइवेट अस्पताल डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स लगाने के नाम पर एक यूनिट 12 हजार रुपए तक वसूल रहे है ऐसे डेंगू में पीड़ित लोगो को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट मरीजों की मनमानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब शिकंजा कसने के लिए डेंगू को लेकर एक गाइड लाइन जारी की है।

जिसके मुताबिक सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए है की डेंगू की गाइड का पालन करे और डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स तभी लगाए जब वह 10 हजार से कम हो अन्यथा न लगाए ।

यदि गाइड लाइन का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसे अस्पतालो के खिलाफ किलिनिकल इस्टेबिलिशमेंट एक्ट तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर हैं।

Related posts

भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्य सभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर पर गृह जनपद चमोली भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

prabhatchingari

उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला उपकरणों हेतु जारी किये 5.30 करोड़

prabhatchingari

27वें स्थापना दिवस पर नगर निगम को नई परियोजनाओं का बड़ा उपहार

cradmin

राज्य में वित्तीय समावेशन को आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है

prabhatchingari

गौरीकुंड के पास नदी में दिखाई दे रहे अज्ञात शव को SDRF ने किया बरामद

prabhatchingari

केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों काआमरण अनशन , चारों धामों में आंदोलन की चेतावनी

prabhatchingari

Leave a Comment