चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी 18 वर्षों के उपरांत भगवान बद्रीनारायण के दर्शनार्थ 3 सितम्बर को प्रस्थान करेगी।
नागपुर पट्टी के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी की डोली 4 सितंबर को अपने गृहक्षेत्र से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु बमोथ पहुंचेगी। इसके बाद देवडोली 5 सितंबर को रात्रि प्रवास पर कालेश्वर, 6 सितंबर को रात्रि विश्राम चमोली बाजार, 7 सितंबर को गरुढ़गंगा, 8 सितम्बर को जोशीमठ, 9 सितंबर को पांडुकेश्वर, 10 सितंबर को भगवान बद्रीनारायण में दर्शन पूजन एवं रात्रि प्रवास कर 11 सितम्बर को रात्रि विश्राम पांडुकेश्वर, 12 सितम्बर को जोशीमठ, 13 सितंबर को गरुढ़गंगा, 14 सितंबर चमोली बाजार रात्रि विश्राम करके 15 सितम्बर को घुड़साल में रात्रि विश्राम, 16 सितम्बर को त्रिशूला, 17 सितम्बर को पोखरी, 18 सितम्बर को उडामांडा, 19 सितम्बर को सिनाऊ में रात्रि विश्राम कर 20 सितम्बर को अपने गृहक्षेत्र कुमेड़ा में पहुंचेगी।
मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी ने बताया कि 20 सितम्बर को अपने मूल स्थान में पहुंचने पर वहाँ स्थित मन्दिर में हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ देवरा यात्रा सम्पन्न होगी।
कुमेड़ा के निवासी डॉक्टर दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि देवरा यात्रा को लेकर कुमेड़ा, खाल, सरमोला, करछुना ,सूगी एवं बमोथ आदि गांवों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि देवडोली के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त जा रहें हैं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चन्द्रमोहन नेगी, मन्दिर समिति कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी ,भगवती रावत, बुद्धि सिंह नेगी, पं. शिव प्रसाद खाली, पं. भगवती प्रसाद खाली, संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
