Prabhat Chingari
अपराध

हैवान” जीजा ने बनाया नाबालिग साली को अपनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में बढ़ते नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध के मामलों के बीच आपको बता दें की हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया है, आरोपी की सास ने ही लक्सर कोतवाली पुलिस को दामाद के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि लक्सर के एक गांव की निवासी महिला ने 6 अक्टूबर को अपने दामाद के खिलाफ अपनी छोटी लड़की (नाबालिग) के साथ दुष्कर्म करने की लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, पीड़िता की मां ने बताया कि उसका दामाद पिछले 2 महीने से उसकी छोटी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा है। दामाद ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया, इसके बाद दामाद बेटी को लगातार परेशान कर रहा है। दामाद को समझाने की भी कोशिश की लेकिन दामाद अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया और अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथाण ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसआई एकता ममगाईं व एएसआई रंजीत नौटियाल, कॉन्स्टेबल अजीत तोमर की पुलिस टीम गठित की. गठित टीम ने आरोपी दामाद को बुधवार को मीरावाला इलाके पास नेहन्दपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया. लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव राठौर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

मौत की रफ्तार में छीनी एक बेगुनाह की जिंदगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

cradmin

तेज़ रफ्तार मर्सिडीज ने 4 लोगों को कुचला, 2 घायल ,चालक गिरफ्तार

prabhatchingari

ऋषिकेश चंद्रबागा पुल के पास युवक ने की फायरिंग, एसएसपी ने दिया कल 12बजे दिन तक अरेस्टिंग करने का अल्टीमेटम

prabhatchingari

अनावश्यक हूटर के प्रयोग पर डीजीपी सख्त, दिए ये निर्देश

prabhatchingari

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल संग आरोपी गिरफ्तार

cradmin

दून पुलिस ने सत्यापन में 4 बच्चों समेत 9 बांग्लादेशी किए गिरफ्तार, लोकल पुलिस, LIU,SOG,मिलिट्री इंटेलीजेंस और IB गहन पूछताछ में जुटी

prabhatchingari

Leave a Comment