Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

कावड़ मेले को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने की बैठक, कावड़ यात्रियों को आई कार्ड रखना होगा जरूरी साथ ही बैठक में लिए गए कई और बड़े फैसले

देहरादून:- आगामी कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। 3 जुलाई से 17 जुलाई तक कांवड़ मेले का आयोजन होने वाला है। इस दौरान चार धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से हरिद्वार और ऋषिकेश की जगह पर अन्य रूटों से आने की भी अपील की जा रही है। सकुशल कावड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए केंद्र से 12 कंपनी पैरामिलिट्री की मांग की गई है।

वीओ – कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक देहरादून पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अंतर्राजीय बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली और राजस्थान के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आईबी, आरपीएफ, सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे। कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर और कब से डायवर्जन लागू करना है इस पर चर्चा हुई। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कुल मिलाकर कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वह सीसीटीवी की संख्या बढ़ाएं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर रहेगी। यूपी ने भी अपनी सीसीटीवी की संख्या को बढ़ाए हैं। हर आदमी सीसीटीवी की नजर में रहेंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी तरह के हुड़दंग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में डीजे को प्रतिबंधित नहीं किया गया है लेकिन डीजे नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा कांवड़ की जो हाइट है वह 12 फुट से ज्यादा नहीं रहेगी। पिछली बार तीन करोड़ 80 लाख लोग आए थे। इस बार तीन से चार करोड़ लोगों के आने की संभावना है।

 

Related posts

जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव में 101.15 करोड़ के 55 एमओयू हुए हस्ताक्षर

prabhatchingari

मैराथन कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी- स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना आवश्यक*

prabhatchingari

बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मिलेगी ₹10 लाख की सहायता

prabhatchingari

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा एचआरडी केंद्र, ऋषिकेश में “शी-सशक्‍त ,प्रतिदिन स्वस्थ” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

prabhatchingari

Maulyar Book Cafe Blooms: A literary twist served with appetizing meals

prabhatchingari

Leave a Comment