Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंड

असम राइफल के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद नायर ने की राजभवन में शिष्टाचार भेंट

 देहरादून:-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में असम राइफल्स के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल से असम राइफल्स से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा की वे स्वयं असम रेजीमेंट व असम राइफल्स से बेहद करीब से जुड़े रहे और उन्होंने अपनी सेवा काल के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सेवाएं दी है। महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड से असम राइफल में लगभग 6 हजार जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं लगभग 14 हजार पूर्व सैनिक हैं। असम राइफल्स में 10 प्रतिशत जवानों की संख्या उत्तराखंड से है जो की यहां के लिए गर्व की बात है। उन्होंने असम राइफल में उत्तराखंड के जवानों के योगदान की सराहना की।

देहरादून से प्रदीप भंडारी की रिपोर्ट

Related posts

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।  

prabhatchingari

पीएनबी ने गर्व एवं देशभक्ति के साथ भारत का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

cradmin

बिछड़े शिवभक्तों को मिलाने में लगी है पौड़ी पुलिस की ‘खोया पाया टीम

prabhatchingari

एसएसपी ने किया आईएमए कैडेट्स के साथ संवाद

cradmin

छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी

cradmin

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया

prabhatchingari

Leave a Comment