Prabhat Chingari
जीवन शैली

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने गुरूवार को महिला बेस अस्पताल सिमली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की*

*जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने गुरूवार को महिला बेस अस्पताल सिमली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने गुरूवार को महिला बेस अस्पताल सिमली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को तत्काल क्रय किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि डीडीओ कोड रजिस्ट्रेशन होने तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से स्वास्थ्य उपकरणों की खरीददारी सुनिश्चित की जाए। आवश्यक उपकरणों को क्रय करने हेतु जिला योजना में भी प्रस्ताव दें। चिकित्सा सामग्री की खरीद में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं कार्मिकों की तैनाती हेतु शासन स्तर पर वार्ता करने, सीएमओ को सप्ताह में एक दिन बेस अस्पताल में बैठने, अस्पताल कक्षों पर बोर्ड चस्पा करने तथा अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधन समिति का गठन करते हुए नियमित बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि को निर्देशित किया कि एनएच से बेस अस्पताल तक लिंक मोटर मार्ग को दुरस्त करने हेतु शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध करवायें।

Related posts

बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं बंटी एंटरटेनमेंट ग्रूवी एंजेल 16 अक्टूबर को करेगा सम्मान समारोह

prabhatchingari

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने किया ‘Magic Brush Unisex Salon & Academy’ का भव्य उद्घाटन

cradmin

मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिला के फेफड़े से निकाला गया घातक नोज़ पिन स्क्रू

prabhatchingari

स्मार्ट सिटी की सौगात: घंटाघर हुआ और खूबसूरत, स्वरोजगार व शिक्षा से जुड़ेंगे सैकड़ों लोग

cradmin

हिमालय महाकुंभ नंदा की बड़ी जात कुरुड़ से आयोजित

cradmin

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मसूरी विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

cradmin

Leave a Comment