Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

मधुर शर्मा के गानों पर जमकर झूमे दून वासी

देहरादून – 2 दिसंबर 2023- “आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट” की ओर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सन डाउन फेस्ट का का आयोजन किया गया। यह आयोजन, क्यूपिड लॉन, होटल सैफ्रन लीफ, जीएमएस रोड, देहरादून में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं उत्तराखंड के जाने-माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में से मधुर शर्मा, डीजे एबीई, डीजे कॉनकारेंट, रजत लाइव संगीत, देहरादून भांगड़ा क्लब की प्रस्तुतियां हुई।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स भी लगाए गए, जहां पर लोगों ने देहरादून के जाने-माने रेस्टोरेंट के पकवान का स्वाद स्वाद चखा। पंजाब ग्रिल्स, फ्रेंड्स एंड ब्लेंड, एशिया 7 एवं बर्प जैसे रेस्टोरेंट रेस्टोरेंटों ने अपने स्टॉल्स लगाए एवं लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसा।

आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक सारथी घई ने बताया कि सन डाउन फेस्ट देहरादून के लोगों के लिए अनोखा फेस्ट बन गया है। यहां पर लोग बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों एवं डीजे की प्रस्तुतियां लाइव देखें और आनंद लिया। इस तरह के फेस्टिवल आमतौर पर देहरादून में अभी तक आयोजित नहीं की गई है, उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अब देहरादून के युवाओं के लिए हम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होने वाले म्यूजिकल नाइट्स एवं एंटरटेनमेंट शो को हर साल आयोजित करता रहूं और देहरादून के युवाओं का मनोरंजन करूं।

Related posts

ग्राफिक एरा में शुरू हुआ राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव, देशभर से जुटे युवा

cradmin

गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी और नेपाल के राजदूत

cradmin

टैलेंटेक्स 2025 के सफल 532 छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृति

prabhatchingari

आपदा प्रभावितों ने सरकार से उन्हें नगर के आसपास उनकी सुरक्षित भूमि पर ही विस्थापित करने की मांग की*

prabhatchingari

राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस मनाने की परम्परा आरम्भ की जाएगी

prabhatchingari

हर्षिल क्षेत्र में 550 राहत किट वितरित…

cradmin

Leave a Comment